छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज राजा प्रताप सिंह भोसले महाराज और उनके पूरे परिवार को मारने की योजना द्वितीय बाजीराव पेशवा ने की थी। प्रताप सिंह भोसले महाराज को वासोटा किले में कैद करके रखा था। प्रताप सिंह भोसले महाराज को बाजीराव के कैद से मुक्त कराने के लिए 1 जनवरी 1818 की लड़ाई थी। यह लड़ाई होने के बाद प्रताप सिंह भोसले महाराज ने बाजीराव छत्रपति शिवाजी महाराज के राजगद्दी से गद्दारी किया यह जाहिर किया था।
पेशवा बालाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पौत्र शाहूजी के मरते ही उनके पुत्र को हटाकर उनकी गद्दी पर अधिकार कर लिया, फिर आगे जाकर मुग़ल पातशाह को सम्राट मान कर उनके अधीन हो गए , यानि छत्रपति के बदले मुग़ल पातशाह के पेशवा(प्रधान) बन गए, नीचे दिया शिलालेख विक्रम संवत् 1868 तदनुसार 1812 CE का अहमदाबाद के भद्र क़िले में है जिसमें स्पष्ट लिखा है "दील्लीपत्य पातशाह श्री७ पातशाय अकबरशाह गाजी तथा श्रीपुनामध्ये राज्यकर्त्ता श्रीमंत पेशवा वाजेराव" दूसरी बात कि पेशवा के हर एक सिक्कों पर मुग़ल पातशाह का नाम है पर खुद का या छत्रपति का नाम तक नहीं
0 टिप्पण्या